HomeCar Newsनई मारुति डिजायर का Tour S वेरिएंट रु6.79 लाख कीमत पर लॉन्च

नई मारुति डिजायर का Tour S वेरिएंट रु6.79 लाख कीमत पर लॉन्च

मारुति डिजायर भारत की लोकप्रिय सेडान में एक है, 24.69 Kmpl का माइलेज देने वाली इस कार के टूर S वेरिएंट (Maruti Dzire Tour S) को कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। अब कैब में सफर करने वाले ग्राहकों को इस सेडान में अधिक सुरक्षा मिलेगी।

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) ने कुछ महीने पहले ही नई पीढ़ी डिजायर सेडान को लॉन्च किया था। अपने शुरुआती समय से ही मारुति डिजायर भारत में खूब पसंद की जा रही है, इसी के साथ टैक्सी के रूप में इस सेडान ने टॉप पर अपनी जगह बनाई हुई थी। जिसे देखते हुए कंपनी ने नई पीढ़ी मारुति डिजायर टूर S वेरिएंट को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। आइए जानते हैं, पूरी डिटेल्स।

Maruti Dzire Tour S

Maruti Dzire Tour S Design

नई डिजायर टूर S को तीन कलर ऑप्शन आर्कटिक व्हाइट, स्प्लेंडिड सिल्वर और ब्लूइश ब्लैक में पेश किया गया है। इसपर टूर एस की बैजिंग भी दी गई है, जो इसे रेगुलर डिजायर से अलग बनाता है। इसके फ्रंट में ब्लैक ग्रिल, हॉरिजेंटल स्लैट्स और ब्लैक पैनल दिया गया है, बता दें इस वेरिएंट में DRLs और फॉग लाइट्स नहीं दी गई है। इसके अलावा साइड प्रोफाइल में ब्लैक डोर हैंडल और ब्लैक ORVMs दिए गए हैं और टर्न इंडिकेटर को फेंडर पर अलग से जगह दी गई है। इस वेरिएंट में 14-इंच के स्टील व्हील्स देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- 2026 में हुंडई क्रेटा को धूल चटाने आ रही, न्यू जनरेशन Renault Duster, जानें कीमत, फीचर्स और बहुत कुछ…

Features

मारुति डिजायर टूर S का इंटीरियर रेगुलर मॉडल जैसा है, इसमें ब्लैक और बेज थीम दी गई है, लेकिन इसके डैशबोर्ड पर फॉक्स वुडन इन्सर्ट नहीं दिया गया है। इसे लेने के बाद कमर्शियल ऑपरेटरों को इंफोटेनमेंट सिस्टम को आफ्टरमार्केट फिटमेंट के जरिए लगवाना पड़ेगा।

इसी के साथ डिजायर टूर एस में पावर विंडो, टिल्ट-एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स पर ध्यान दें तो, इसमें 6 एयरबैग्स के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Maruti Dzire Tour S Price and Variants

वेरिएंट (नई पीढ़ी मारुति डिजायर टूर S)कीमत (एक्स-शोरूम)
पेट्रोल-मैनुअलरु6.79 लाख
CNG-मैनुअलरु7.74 लाख


नई डिजायर टूर S सेडान को पेट्रोल और CNG दोनों इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 82 बीएचपी की ताकत और 112 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। वहीं, इसका CNG इंजन 70 PS की पावर और 102 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। माइलेज की बात करें तो इसका पेट्रोल इंजन 26.06 kmpl और CNG किट वाला इंजन 34.30 km/kg तक का माइलेज देता है।

यह भी पढ़ें- एक्सक्लूसिव एक्सेसरीज पैकेज के साथ Jeep Compass को मिला Sandstorm Edition, देने होंगे 50 हजार…

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें