HomeCar NewsToyota Hilux का नया टीजर जारी, फ्रंट और रियर डिजाइन में बड़े...

Toyota Hilux का नया टीजर जारी, फ्रंट और रियर डिजाइन में बड़े बदलाव

New Toyota Hilux Teased: टोयोटा ने नई हाइलक्स को एक बार फिर टीज किया गया है। इस बार कंपनी ने इसके फ्रंट और रियर डिजाइन की नई झलक दिखाई है। अपडेटेड पिकअप ट्रक पहले से ज्यादा बोल्ड और आधुनिक दिखाई देता है। इसके अलावा, ग्लोबल मॉडल से मिली जानकारी के आधार पर इसके इंटीरियर और फीचर्स का भी अंदाजा लगाया जा सकता है।

New Toyota Hilux Teased: डिजाइन

नई टोयोटा हाइलक्स (New Toyota Hilux) के फ्रंट में पूरी तरह नया ग्रिल दिया गया है। इसमें मल्टीपल हेक्सागोनल स्लैट्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसका लुक ज्यादा आक्रामक नजर आता है। साथ ही फ्रंट बंपर को भी नया डिजाइन मिला है। दूसरी ओर, साइड प्रोफाइल पहले जैसी रखी गई है और इसमें डबल-कैब बॉडी स्टाइल बरकरार रहने की उम्मीद है। पिकअप के पिछले हिस्से में भी बदलाव साफ दिखाई देते हैं। टेलगेट पर बड़े टोयोटा लेटरिंग दी गई है, जिससे इसकी रोड प्रेजेंस पहले से ज्यादा दमदार लगती है। इसके अलावा, टेल सेक्शन का डिजाइन भी ग्लोबल मॉडल से मिलता-जुलता नजर आता है। इससे पूरी गाड़ी को नया और आधुनिक लुक मिलता है।

प्रीमियम इंटीरियर

केबिन में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नई अपहोल्स्ट्री के साथ इसका इंटीरियर पहले से ज्यादा प्रीमियम महसूस होगा। अगर बात करें टेक्नोलॉजी की, तो इसमें 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की उम्मीद है। बड़ा डिस्प्ले ड्राइविंग के दौरान ज्यादा जानकारी और बेहतर अनुभव देने में मदद करेगा।अपडेटेड हाइलक्स में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और वायरलेस एप्पल कारप्ले का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इससे स्मार्टफोन को बिना केबल कनेक्ट करना आसान होगा।दरअसल, मौजूदा मॉडल में 7.8-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलती है। नया बड़ा डिस्प्ले इस पिकअप को टेक्नोलॉजी के मामले में और मजबूत बना सकता है।

दमदार इंजन

इंजन के मामले में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। नई टोयोटा हाइलक्स में मौजूदा 2.8-लीटर डीजल इंजन ही मिलने की उम्मीद है। यह इंजन ऑटोमैटिक वेरिएंट में 201 bhp की पावर और 500 Nm का टॉर्क देता है। यही इंजन हाईवे ड्राइविंग, ऑफ-रोडिंग और भारी सामान ढोने के दौरान मजबूत प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। मौजूदा मॉडल में इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक मिलता है। वहीं, अपडेटेड मॉडल में रियर डिफरेंशियल के लिए अलग स्विच दिया जा सकता है। इसके अलावा, लो-रेंज ट्रांसफर केस भी इसका हिस्सा रहेगा। इससे खराब रास्तों और कठिन ऑफ-रोड ट्रैक पर ड्राइविंग और आसान हो सकती है।

फिलहाल टोयोटा ने नई हाइलक्स की लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, लगातार सामने आ रहे टीज़र संकेत देते हैं कि कंपनी जल्द ही इस अपडेटेड पिकअप से पर्दा उठा सकती है।

यह भी पढ़ें- Slavia Monte Carlo को मिले दो एक्सक्लूसिव कलर, सिर्फ 200 यूनिट्स के लिए उपलब्ध

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें