HomeBike Newsरॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 पहली बार भारत में हुई शोकेस

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 पहली बार भारत में हुई शोकेस

रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने अपनी नई हिमालयन 750 (Himalayan 750) को पहली बार भारत में शोकेस किया है। कंपनी ने इसे लेह, लद्दाख में आयोजित हिमालयन बेस कैंप के दौरान पेश किया। इस मौके पर बाइक की डिजाइन और कई अहम डिटेल्स पहली बार करीब से देखने को मिली हैं।

Royal Enfield Himalayan 750 Design

हिमालयन 750 का डिजाइन पहले से ज्यादा बड़ा और मस्कुलर नजर आता है। बाइक में गोल एलईडी हेडलाइट के साथ लंबी विंडस्क्रीन दी गई है। वहीं बड़ा फ्यूल टैंक इसे ज्यादा दमदार एडवेंचर बाइक वाला लुक देता है। डिजाइन में रॉयल एनफील्ड की हिमालयन फैमिली की झलक साफ दिखाई देती है। कंपनी ने इसे हाल ही में लॉन्च हुई हिमालयन 440 जैसी रग्ड डिजाइन लैंग्वेज के साथ तैयार किया है।

Royal Enfield Himalayan 750

बाइक में कंपनी का नया 750cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलेगा। यह इंजन मौजूदा 650cc प्लेटफॉर्म के मुकाबले ज्यादा पावर और टॉर्क देगा। रिपोर्ट के मुताबिक नया इंजन करीब 55bhp की पावर और 60Nm का टॉर्क दे सकता है। तुलना के लिए मौजूदा 650cc प्लेटफॉर्म 47bhp की पावर और 52Nm का टॉर्क देता है। इस तरह नए इंजन से बाइक को हाईवे और लंबी दूरी की राइड में बेहतर प्रदर्शन मिल सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इंजन के आधिकारिक आउटपुट आंकड़ों की पुष्टि नहीं की है।

Adjustable Suspension Setup

नई बाइक में आगे इनवर्टेड फोर्क सस्पेंशन दिया गया है। इसमें प्रीलोड और रिबाउंड एडजस्टमेंट की सुविधा मिलने वाली है। पीछे प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक दिया गया है। खास बात यह है कि रियर सस्पेंशन का प्रीलोड रिमोट एडजस्टर के जरिए बदला जा सकता है। यह सेटअप अलग-अलग रोड कंडीशन में राइडिंग को ज्यादा आरामदायक बनाने में मदद करेगा। एडवेंचर टूरिंग के दौरान यह फीचर खास तौर पर उपयोगी साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें- ₹6.10 लाख में लॉन्च हुई मारुति बलेनो फेसलिफ्ट, मिले कई अपडेट

हिमालयन 750 750 में 19-इंच का फ्रंट व्हील दिया जाएगा। पीछे 17-इंच का व्हील मिलेगा, जबकि व्हील का सेटअप वेरिएंट के अनुसार अलग हो सकता है। बाइक में ट्यूबलेस स्पोक या अलॉय व्हील का विकल्प मिलने की उम्मीद है। यह सेटअप हाईवे और खराब रास्तों दोनों पर बेहतर संतुलन देने के लिए तैयार किया गया है। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में डुअल डिस्क सेटअप मिलेगा। पीछे सिंगल डिस्क ब्रेक दिया गया है, जिससे बाइक को मजबूत ब्रेकिंग क्षमता मिलने की उम्मीद है।

Advanced Features and Technology

फीचर्स की बात करें तो इसमें में गोल टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलेगा। इसका डिजाइन और लेआउट हिमालयन 450 से मिलता-जुलता नजर आता है। टीएफटी कंसोल में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी। इसके जरिए कॉल और एसएमएस अलर्ट देखने के साथ गूगल मैप्स आधारित नेविगेशन का इस्तेमाल किया जा सकेगा।बाइक में राइड-बाय-वायर थ्रॉटल तकनीक भी दी जाएगी। इसी तकनीक की मदद से क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर को ऑपरेट किया जा सकता है।

इसके अलावा बाइक में अलग-अलग राइडिंग मोड मिलने की भी उम्मीद है। इन मोड्स में थ्रॉटल रिस्पॉन्स को जरूरत के अनुसार बदला जा सकता है। लंबी दूरी की राइड को ध्यान में रखते हुए USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। इससे सफर के दौरान स्मार्टफोन को आसानी से चार्ज किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- नई ऑडी Q3 भारत में 16 अक्टूबर को होगी लॉन्च, बुकिंग भी शुरू

कंपनी ने अभी इस बाइक की लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, कंपनी के अगले बड़े ग्लोबल मोटरसाइकिल इवेंट में इसके पेश होने की उम्मीद है। उम्मीद है कि बाइक को EICMA 2026 में इंटरनेशनल मार्केट के लिए पेश किया जा सकता है। इसके बाद भारत में इसे मोटोवर्स 2026 के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। मोटोवर्स 2026 का आयोजन 29 नवंबर को निर्धारित है। हालांकि, भारत लॉन्च को लेकर अभी रॉयल एनफील्ड की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें