HomeBlogटाटा पंच EV हुई महंगी, कीमत ₹20,000 बढ़ी

टाटा पंच EV हुई महंगी, कीमत ₹20,000 बढ़ी

Tata Punch EV price hike: टाटा पंच EV की कीमतों में ₹20,000 तक बढ़ोतरी की गई है। अब इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत ₹9.79 लाख से ₹12.99 लाख तक है।

Tata Punch EV price hike 2026

फरवरी 2026 में फेसलिफ्ट के बाद टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV) की कीमतों में अब बढ़ोतरी हुई है। यह इलेक्ट्रिक कार स्मार्ट, एडवेंचर और एम्पावर्ड ट्रिम में उपलब्ध है। 30kWh बैटरी वाले स्मार्ट और स्मार्ट+ वेरिएंट की कीमत ₹10,000 बढ़ी है। वहीं, 40kWh बैटरी वाले सभी वेरिएंट ₹20,000 महंगे हुए हैं।

40kWh बैटरी वाले वेरिएंट में स्मार्ट+, एडवेंचर, एम्पावर्ड और एम्पावर्ड+ S शामिल हैं। कीमत बढ़ने के बाद पंच ईवी की शुरुआती कीमत ₹9.79 लाख और टॉप कीमत ₹12.99 लाख हो गई है।

Battery and Range

टाटा पंच ईवी में दो बैटरी पैक और दो पावर आउटपुट दिए गए हैं। 30kWh बैटरी वाला मॉडल 87bhp की पावर और 154Nm टॉर्क देता है। वहीं, 40kWh बैटरी वाला वर्जन 127bhp की पावर और 154Nm टॉर्क देता है। कंपनी के दावे के मुताबिक, दोनों बैटरी पैक की रेंज क्रमशः 355km और 468km है। हालांकि, 40kWh वर्जन की C75 रेंज 355km बताई गई है। इसका मतलब वास्तविक इस्तेमाल में मिलने वाली रेंज कंपनी की बताई अधिकतम रेंज से अलग हो सकती है।

डिजाइन की बात करें तो पंच ईवी में बंद ग्रिल, नए एयर वेंट और कनेक्टेड लाइट्स मिलती हैं। इसके केबिन में भी अपडेट किए गए हैं। हालांकि, ICE पंच की तरह इसमें रियर एसी वेंट नहीं दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- मारुति अर्टिगा की कीमत फिर बढ़ी, पेट्रोल और सीएनजी दोनों महंगे

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें