Motor Mative

फ्लीट सेगमेंट के लिए Tata Xpres की एंट्री, पेट्रोल और CNG वेरिएंट हुए लॉन्च

Tata Xpres को कंपनी ने टाटा टिगोर के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। हालांकि, यह कार निजी ग्राहकों के लिए नहीं बल्कि पूरी तरह कमर्शियल और फ्लीट सेगमेंट को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय फ्लीट सेडान टाटा एक्सप्रेस (Tata Xpres) के नए पेट्रोल और CNG वेरिएंट लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इसे खास तौर पर कैब और फ्लीट ऑपरेटर्स को ध्यान में रखते हुए पेश किया है। नई Tata Xpres पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹5.59 लाख, जबकि CNG वेरिएंट की कीमत ₹6.59 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। यह कार अपने सेगमेंट में कम कीमत, ज्यादा माइलेज और बड़े बूट स्पेस के कारण खास मानी जा रही है।

टिगोर (Tigor) प्लेटफॉर्म पर आधारित है Tata Xpres

Tata Xpres को कंपनी ने टाटा टिगोर के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। हालांकि, यह कार निजी ग्राहकों के लिए नहीं बल्कि पूरी तरह कमर्शियल और फ्लीट सेगमेंट को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसका डिजाइन सिंपल लेकिन मजबूत रखा गया है, ताकि यह रोजाना लंबे समय तक इस्तेमाल में बनी रहे और मेंटेनेंस का खर्च भी कम आए। यही वजह है कि यह टैक्सी और कैब ऑपरेटर्स के लिए एक भरोसेमंद विकल्प मानी जाती है।

Tata Xpres: इंजन और परफॉर्मेंस

इंजन की बात करें तो नई Tata Xpres पेट्रोल वेरिएंट में कंपनी का जाना-पहचाना 1.2-लीटर  रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है और शहर के साथ-साथ हाईवे ड्राइविंग के लिए भी संतुलित परफॉर्मेंस देता है। वहीं, Tata Xpres के CNG वेरिएंट में ट्विन CNG सिलेंडर सेटअप मिलता है, जिसकी कुल क्षमता 70 लीटर है। यह क्षमता इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा मानी जा रही है, जिससे कार की रनिंग कॉस्ट काफी कम हो जाती है।

CNG मॉडल में दी गई ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी इसका सबसे बड़ा फायदा है। इस तकनीक की वजह से बूट स्पेस पर कोई खास असर नहीं पड़ता और सामान रखने के लिए पर्याप्त जगह बनी रहती है। यही कारण है कि यह कार टैक्सी और कैब ऑपरेटर्स के लिए ज्यादा सुविधाजनक साबित होती है, खासकर उन लोगों के लिए जो रोजाना यात्रियों का लगेज कैरी करते हैं।

सेगमेंट का सबसे बड़ा बूट स्पेस

बूट स्पेस की बात करें तो Tata Xpres पेट्रोल वेरिएंट में कंपनी ने 419 लीटर का बूट स्पेस दिया है, जो इस सेगमेंट में सबसे बड़ा बताया जा रहा है। इतना बड़ा बूट स्पेस एयरपोर्ट टैक्सी, लंबी दूरी की कैब सर्विस और ज्यादा सामान ले जाने वाले ड्राइवर्स के लिए बेहद फायदेमंद है।

टाटा मोटर्स ने Xpres के साथ एक मजबूत वारंटी पैकेज भी दिया है। इसमें 3 साल या 1,00,000 किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी मिलती है, जबकि एक्सटेंडेड वारंटी को 5 साल या 1,80,000 किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इसकी मेंटेनेंस कॉस्ट सिर्फ ₹0.47 प्रति किलोमीटर है, जो इसे फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए काफी किफायती बनाती है।

किआ सोनेट ने भारत में पार किया 5 लाख बिक्री का आंकड़ा

कीमत और उपयोग को देखें तो नई Tata Xpres खास तौर पर टैक्सी ऑपरेटर्स, कैब एग्रीगेटर्स जैसे ओलाउबर और फ्लीट मालिकों के लिए डिजाइन की गई है। कम कीमत, बेहतर माइलेज, बड़ा बूट स्पेस और कम मेंटेनेंस खर्च के चलते यह कार एक प्रॉफिटेबल और भरोसेमंद फ्लीट सेडान के रूप में सामने आती है।

Exit mobile version