Toyota Fortuner Facelift Spy Shots: टोयोटा की लोकप्रिय एसयूवी टोयोटा फॉर्च्यूनर फेसलिफ्ट एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान नजर आई है, लेकिन इस बार इसकी तस्वीरें अर्जेंटीना से सामने आई हैं। भारत में इसका लॉन्च 2027 में होने की उम्मीद है और नई टोयोटा फॉर्च्यूनर में डिजाइन से लेकर फीचर्स तक कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Toyota Fortuner Facelift New Design and Exterior
नई टोयोटा फॉर्च्यूनर फेसलिफ्ट (Toyota Fortuner Facelift) का फ्रंट डिजाइन पहले से ज्यादा आकर्षक हो सकता है। हालिया स्पाई तस्वीरों में इसकी ग्रिल से पर्दा हट गया है। इसका डिजाइन नई टोयोटा हाइलक्स से मिलता-जुलता नजर आ रहा है।
इसके अलावा, एसयूवी में एक लेन-वॉच कैमरा भी दिखाई दिया है। यह कैमरा लेवल-2 ADAS से जुड़े लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स में मदद कर सकता है। इससे ड्राइविंग के दौरान लेन पर नजर रखने में आसानी होगी। दरअसल, नई फॉर्च्यूनर के विकास में टोयोटा हाइलक्स की भी अहम भूमिका है। इसी वजह से दोनों गाड़ियों के डिजाइन और फीचर्स में समानताएं देखने को मिल सकती हैं।
Interior and Features
नई फॉर्च्यूनर का केबिन भी नई हाइलक्स जैसा हो सकता है। इसमें ज्यादा स्टोरेज स्पेस और दो बड़ी 12.3-इंच स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। इनमें एक स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और दूसरी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए हो सकती है।
इसके अलावा, एसयूवी में ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम देखने को मिल सकती है। टोयोटा वायरलेस चार्जर की जगह में भी बदलाव कर सकती है। नई हाइलक्स में इसकी मौजूदा पोजिशन को लेकर कुछ असुविधा है, जिसे फॉर्च्यूनर में बेहतर किया जा सकता है।
इंजन की बात करें तो फिलहाल किसी बड़े मैकेनिकल बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसके टॉप-स्पेक नियो ड्राइव वेरिएंट में 2.8-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड 4×4 सिस्टम जारी रह सकता है। यह इंजन 201 bhp की पावर और 500 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
यह भी पढ़ें- भारत में स्पॉट हुई नई ऑडी A5
