Toyota Innova Crysta को 2027 में बंद किया जा सकता है। कड़े CAFE नियमों को पूरा करने के लिए टोयोटा अब अपनी हाइब्रिड गाड़ियों पर ज्यादा जोर देगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा (Toyota Innova Crysta) को भारत में मार्च 2027 तक धीरे-धीरे बंद किया जा सकता है। यह फैसला आने वाले सख्त कॉरपोरेट एवरेज फ्यूल एफिशिएंसी (CAFE) नियमों को ध्यान में रखते हुए लिया जा रहा है। टोयोटा अब अपने फोकस को पारंपरिक डीज़ल गाड़ियों से हटाकर हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की ओर ले जा रही है।
Toyota Innova Crysta: पहले 2025 में बंद करने की थी योजना, लेकिन मिला एक्सटेंशन
टोयोटा की योजना पहले Innova Crysta को 2025 में बंद करने की थी। हालांकि, टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस (Toyota Innova Hycross) के लॉन्च के बावजूद कंपनी ने Crysta की मजबूत मांग को देखते हुए इसका प्रोडक्शन आगे बढ़ा दिया। लेकिन अब बदलते एमिशन नियमों और माइलेज टारगेट्स के चलते इसका भविष्य सीमित नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें- साउथ अफ्रीका की सड़कों पर भारत की धाक, बढ़ी भारतीय कारों की हिस्सेदारी
CAFE नॉर्म्स के तहत अब कार कंपनियों को अपने पूरे पोर्टफोलियो का औसत माइलेज बेहतर करना होगा। भारी बॉडी और डीज़ल इंजन वाली MPV जैसे Innova Crysta इस लक्ष्य को पूरा करने में मुश्किल पैदा करती हैं।
टोयोटा अब हाइब्रिड मॉडल्स पर ज्यादा ध्यान दे रही है क्योंकि इन्हें नए नियमों में ‘सुपर क्रेडिट्स’ का फायदा मिलेगा, जिससे कंपनी को रेगुलेटरी राहत मिलती है।
वर्षों से MPV सेगमेंट की बादशाह रही Innova
Innova ब्रांड भारत में सालों से MPV सेगमेंट का लीडर रहा है। चाहे फैमिली यूज़ हो या टैक्सी और फ्लीट ऑपरेटर, Innova Crysta हमेशा पहली पसंद रही है। इसकी मजबूती, आराम और भरोसेमंद इंजन ने इसे एक आइकॉन बना दिया।
Innova Crysta का मौजूदा इंजन और स्पेसिफिकेशन
फिलहाल Innova Crysta सिर्फ 2.4-लीटर डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है। यह इंजन 148 BHP की पावर और 343 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। दूसरी ओर, इनोवा हाइक्रॉस अब पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ऑप्शन में आती है, जो ज्यादा माइलेज और कम उत्सर्जन देती है।
यह भी पढ़ें- हुंडई वेन्यू HX5+ वेरिएंट भारत में लॉन्च, कीमत ₹9.99 लाख से शुरू
आने वाले वर्षों में टोयोटा भारत में अपने हाइब्रिड पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगी। Crysta के बंद होने के बाद कंपनी पूरी तरह हाइक्रॉस और भविष्य के नए-जेनरेशन हाइब्रिड MPVs पर फोकस कर सकती है।

