HomeEVEV Bike178km की रेंज के साथ लॉन्च हुआ BGauss C12 MaxR इलेक्ट्रिक स्कूटर

178km की रेंज के साथ लॉन्च हुआ BGauss C12 MaxR इलेक्ट्रिक स्कूटर

बीगॉस (BGauss) ने भारत में नया C12 MaxR इलेक्ट्रिक स्कूटर ₹1.46 लाख की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। इसमें 3.8kWh बैटरी के साथ 178km की IDC-सर्टिफाइड रेंज मिलती है।

BGauss C12 MaxR Price and Design

C12 MaxR को WSA प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। यह प्लेटफॉर्म हाई-टेंसाइल माइक्रो-अलॉय स्टील से बनाया गया है। स्कूटर में 160mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है, जबकि इसकी पेलोड क्षमता 150kg तक है।

डिजाइन की बात करें तो C12 MaxR का लुक कॉम्पैक्ट है। इसमें शार्प डिजाइन वाला टू-टोन बॉडीवर्क मिलता है। स्कूटर में एलईडी हेडलाइट और 5-इंच टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। इसके अलावा, इसमें सीट के नीचे स्टोरेज स्पेस और लॉक होने वाला फ्रंट स्टोरेज कम्पार्टमेंट भी मिलता है। कंपनी ने रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए कई उपयोगी फीचर्स दिए हैं।

Battery and Features

C12 MaxR में 3.8kWh की बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह बैटरी 178km की IDC-सर्टिफाइड रेंज देती है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 4.2kW की पीक पावर जनरेट करता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 75km/h से ज्यादा है। इसके अलावा, इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, वायरलेस चार्जिंग और कनेक्टेड फंक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं।

स्कूटर में अंब्रेला होल्डर, मोबाइल और बोतल होल्डर्स भी दिए गए हैं। साथ ही राइडिंग मोड, रिवर्स मोड, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें- हुंडई लाउन्ज एडिशन: क्रेटा, क्रेटा इलेक्ट्रिक और अल्काजार के नए एडिशन लॉन्च

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें