HomeCar Newsमारुति बलेनो फेसलिफ्ट के सभी वेरिएंट की कीमतों से उठा पर्दा

मारुति बलेनो फेसलिफ्ट के सभी वेरिएंट की कीमतों से उठा पर्दा

Maruti Baleno Facelift Price: मारुति बलेनो फेसलिफ्ट की पूरी वेरिएंट के हिसाब से कीमतें सामने आ गई हैं, जिसकी शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये है। नई बलेनो अपडेटेड डिजाइन, नए फीचर्स और नया 1.2-लीटर जेड सीरीज इंजन दिया गया है।

Maruti Baleno Facelift Price and Variants

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने बलेनो फेसलिफ्ट (Baleno Facelift) की पूरी कीमत सूची जारी कर दी है। यह हैचबैक सिग्मा, डेल्टा, जेटा, अल्फा और अल्फा (O) वेरिएंट में उपलब्ध है। CNG मॉडल को डेल्टा और जेटा वेरिएंट में पेश किया गया है। 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। वहीं, CNG मॉडल केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।

इंजन और गियरबॉक्सवेरिएंटकीमत (एक्स-शोरूम)
1.2L पेट्रोल MTSigma₹5.99 लाख
Delta₹7.00 लाख
Zeta₹8.00 लाख
Alpha₹9.10 लाख
Alpha (O)₹9.50 लाख
1.2L पेट्रोल AMTDelta₹7.50 लाख
Zeta₹8.50 लाख
Alpha₹9.60 लाख
Alpha (O)₹9.99 लाख
1.2L CNG MTDelta₹7.92 लाख
Zeta₹8.92 लाख

Design and Features

मारुति बलेनो फेसलिफ्ट में नया फ्रंट ग्रिल और अपडेटेड बंपर दिए गए हैं। बंपर में एलईडी फॉग लैंप भी लगाए गए हैं। इसके अलावा, केबिन में भी कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इसके अलावा इसमें वायरलेस चार्जर, Clarion साउंड सिस्टम और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें मिलती हैं। अपडेट का सबसे बड़ा आकर्षण लेवल-2 ADAS है, जो कार के फीचर पैकेज को पहले से ज्यादा आधुनिक बनाता है।

इंजन की बात करें तो पुराना 1.2-लीटर 4-सिलेंडर K12N इंजन अब नहीं मिलता। इसकी जगह नया 1.2-लीटर जेड सीरीज 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 82 BHP की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। CNG मोड में यही इंजन 69 BHP की पावर और 102 Nm का टॉर्क देता है। कार में फैक्ट्री-फिटेड CNG किट का विकल्प उपलब्ध है।

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें